Greater Noida News : तीन तलाक देने वाले पति को भेजा जेल
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:24 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। थाना जारचा पुलिस ने दहेज की मांग कर पत्नी को प्रताडि़त करने तथा उसे तीन तलाक देने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना जारचा में पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शमशेर (23 वर्ष) पुत्र लियाकत निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना दनकौर ने उससे दहेज की मांग करते हुए प्रताडि़त किया। गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने धारा-323, 504, 506, 498 व मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हल्दौनी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।