Greater Noida News : 'भारत मां से प्यार लिखूंगी, एक नही सौ बार लिखूगीं'
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:38 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । बाराही मेले के 7वें दिन भी जहां लोगों का सैलाब उमड़ा। वहीं रागनी, कवि सम्मेलन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। रात्रिकालीन कार्यक्रमों की शुरूआत सरस्वती वंदना और आरती के साथ हुई। रागनियों के रंगारंग कार्यक्रमों में बलराम बैंसला, रविंद्र बैंसला, संध्या चौधरी, कंचन कविता, दीप्ती आदि कलाकारांं की रागनियांं की धूम रही। उत्तर प्रदेश पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य बिजेंद्र सिंह भाटी मुख्य अतिथि के तौर पर और कवियत्री अंजलि शिशौदिया विशिष्ठ अतिथि के तौर पर बाराही मेले में पहुंची। शिव मंदिर मेला समिति के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल भाटी प्रधान, महासचिव ओमवीर बैंंसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ठेकेदार, उपाध्यक्ष जगदीश भाटी एडवोकेट, संरक्षक टेकचंद प्रधान और सुभाष शर्मा, विशाल गोयल, गौरव नागर, महाराज सिंह उर्फ पप्पू, राजपाल भडाना आदि पदाधिकारियांं ने अतिथिगणों का माल्यापर्ण कर स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंंट किए। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछडा वर्ग आयोग के सदस्य बिजेंद्र सिंह भाटी ने प्राचीनकालीन बाराही मेला प्रांगण स्थल पर भव्य मंदिर निमार्ण के लिए 21000 रूपये दिए जाने की घोषणा की।
कवियत्री अंजलि शिशौदिया ने 'भारत मां से प्यार लिखूंगी, एक नही सौ बार लिखूगीं' गीत प्रस्तुत करते हुए बाराही मेला-2022 के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अतिथि ऋतिक चौहान ने भी बाराही मंदिर निमार्ण के लिए 1100 रूपये दिए जाने की घोषणा की।
संध्या चौधरी ने शिव मंदिर मेला समिति महासचिव ओमवीर बैंसला द्वारा रचित -चेत्र का महीना बहना, मेला लगा से, बहना आई पूर्णमासी, चलो बाराही माता धाम को, संग की सहेली सारी जा रही, माता की महिमा मिल कर गा रहीं- भजन प्रस्तुत किया। बलराम बैंंसला ने देश भक्ति पर आधारित नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रंगस से- बोस ऐसी साडी ला दे, हो जिसकी चमक निराली। रागनी प्रस्तुत करते हुए जमकर तालियां बटोरीं। संध्या चौधरी और रविंद्र बैंसला ने कई रागनियांं की प्रस्तुति दी। कविता चौधरी बलराम बैंसला संग रागनी प्रस्तुत की। संध्या चौधरी ने- गलत बोल कर माता पिता का जिगर दुखना न चाहिए मार्मिक रागनी प्रस्तुत की। वहीं दूसरी कविता चौधरी, दीप्ती रावत और कुमारी रीना ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते हुए दर्शकों की दिल जीत लिया। नवोदित कलाकार शोहित शर्मा ने बेहतर रागनी प्रस्तुत की।