Greater Noida News : अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान, तालाब में मिला था शव
Greater Noida News : Party with friends at night, Samsung company engineer found dead in the morning
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 11:52 PM
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के नया हैबतपुर गांव के तालाब में मिली महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। महिला करीब 4 दिनों से अपने घर से गायब थी।
Greater Noida News :
बता दें कि गुरुवार शाम को नया हैबतपुर गांव के तालाब से एक (32 वर्षीय) अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। मृतका के दाहिने हाथ पर सायबा लिखा हुआ था। देर रात मृतका की शिनाख्त लोनी निवासी सायबा के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि लोनी निवासी सायबा ने दादरी के कैमराला गांव निवासी जितेंद्र से वर्ष-2022 में प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद वह जितेंद्र के साथ नया हैबतपुर गांव में किराए पर रह रही थी। जितेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी सोमवार से लापता थी और वह उसे तलाश कर रहा था। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।