Greater Noida News: सांसद की फोटो नदारद तो भाजपा में बरपा हंगामा
भारत
चेतना मंच
30 Apr 2022 07:44 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा )। भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी मानी जाती है लेकिन गत 27 अप्रैल को तिलपता गांव में स्थित भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर के स्वागत कार्यक्रम में लगे पोस्टर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा की फोटो गायब थी।
बता दें कि भारतीय आदर्श वैदिक बालिका इंटर कॉलेज में 27 अप्रैल को प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर का भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी एवं गजेंद्र मावी बनाए गए थे। लेकिन मंच पर लगे पोस्टर में इन तीनों बड़े नेताओं के फोटो गायब होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।
जब इस संबंध में भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह विषय मेरे संज्ञान में है और इन दोनों आयोजकों से बात कर उनके खिलाफ कार्रवाई करूंगा। लेकिन मामला यह है कि एक अनुशासित पार्टी में जब एैसी अनुशासनहीनता की जाएं तो आम जनता का क्या हाल होगा इसी बात से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। वैसे भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई में बहुत पहले से ही गुटबाजी चल रही है। लेकिन अब यह गुटबाजी पूरी तरह से सतह पर आ चुकी है।इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पार्टी का नुकसान होना तय है भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी ने कहा है कि कार्यक्रम के आयोजक सुनील भाटी एवं गजेंद्र मावी ने जानबूझकर इन तीनों बड़े नेताओं की फोटो पोस्टर से हटा दी उन्होंने कहा कि इन दोनों आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी ये दोनों नेता पार्टी को गुटबाजी को बढ़ावा उेपे का काम किया है। श्री भाटी ने कहा कि इस कार्यक्रम में न तो प्रधानमंत्री की फोटो न मुख्यमंत्री की फोटो लगी है ना ही सांसद की फोटो है।