Greater Noida News : 15 दिनों में करंट से 18 गायों की मौत से उबाल
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:43 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। एनपीसीएल(NPCL) की मनमानी से बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। एनपीसीएल की लापरवाही का आलम यह है कि बीते 15 दिनों करंट लगने से 18 गायों की मौत हो गई। तमाम शिकायतों के बावजूद कंपनी ने कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में गुरुवार को बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सूरजपुर कस्बे में जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे काफी देर तक रास्ता जाम रहा और आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बजरंग दल और गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बरसात के समय जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण बिजली के खंभों के आसपास पानी जमा हो जाता है। इससे जमीन पर करंट उतर जाती है, और उधर से गुजर रहे पशु एवं गाय करंट की चपेट में आ जाती है। उनका कहना है कि बीते 15 दिनों के भीतर करंट लगने से 18 गायों की मृत्यु हो चुकी है। कस्बे में जाम की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और जाम खुलवाया।