Greater Noida News : शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करना युवक को पड़ा भारी
Greater Noida News : Indecent behavior in the intoxication of alcohol cost the young man heavily
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:49 AM
अमन भाटी
Greater Noida News : शहर में आए दिन दबंगों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर रोक लगाने के लिए विभिन्न अभियान और सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ही एक मामला दादरी क्षेत्र के कोट गांव में सामने आया है। जहां एक युवक द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न और ग्राम पंचायत सचिव के साथ अभद्र व्यवहार करना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Greater Noida News :
ग्राम सचिव को दी बाद में देख लेने की धमकी
दादरी क्षेत्र के कोट गांव में युवक इन्दर द्वारा नशे की हालत मे ग्राम कोट कार्यालय मे आकर गांव के कार्यो के सम्बन्ध मे बात करने लगा। जब ग्राम सचिव ने कहा कि आप नशे मे हो बाद मे आकर बात करना तो आरोपी इन्दर के द्वारा ग्राम सचिव के साथ अभद्र किया गया। आरोपी द्वारा ग्राम सचिव को देख लेने की धमकी दी गयी तथा सरकारी कार्याे मे बाधा डाली गयी ।
ग्राम सचिव के समझाने पर भी नहीं माना आरोपी
ग्राम सचिव के बार-बार समझाने पर भी आरोपी नहीं माना और बदतमीजी करने लगा। जिसके बाद ग्राम सचिव ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इन्दर पुत्र दयाराम मूल रूप से कोट गांव का रहने वाला है। आरोपी द्वारा अभद्र व्यवहार शराब के नशे में किया गया था। पुलिस ने आरोपी को कोट गांव से गिरफ्तार किया है।
पुलिस का बयान
थाना दादरी पुलिस ने बताया कि ग्राम सचिव की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी इन्दर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।