Greater Noida News : नाले मे डूबने से मासूम की मौत
Greater Noida News : Innocent dies due to drowning in drain (File Photo)Greater Noida News : Innocent dies due to drowning in drain (File Photo)
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:25 PM
Greater Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सरस्वती एनक्लेव में रहने वाला एक 3 वर्षीय बच्चे खेलते खेलते नाले में जा गिरा। पानी में डूबने की वजह से बच्चे की मौत हो गई।
Greater Noida News :
सरस्वती कुंज में परिवार सहित रहने वाले हबीबुल्लाह की बैग सिलाई की दुकान है। बुधवार को हबीबुल्लाह, उनकी पत्नी तथा 3 वर्षीय बेटा नाजिम अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। नाजिम दुकान के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते वह अचानक लापता हो गया। कुछ समय बाद जब हबीबुल्लाह व उसकी पत्नी ने उसकी खोजबीन की तो पता चला कि वह नाले में बेसुध पड़ा हुआ था। परिजनो नाजिम को नाले से निकालकर चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हबीबुल्लाह की दुकान से कुछ ही कदमों की दूरी पर नाला बह रहा है। 3 वर्षीय नाजिम खेलते खेलते दुकान से दूर चला गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाले में जा गिरा।