Greater Noida News : जिला अदालत की सुरक्षा का निरीक्षण
Inspection of the security of the district court
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:01 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से डीसीपी सेंट्रल राम बदन सिंह ने यहां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉग स्क्वायड के साथ पुलिसकर्मियों ने परिसर में संदिग्ध वस्तुओं व व्यक्तियों की तलाश की।
Greater Noida News :
डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह पुलिस बल व डॉग स्क्वॉड के साथ जिला न्यायालय परिसर पहुंचे। उन्होंने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने परिसर में डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तु की तलाश करते हुए वहां मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ की। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रहे सभी वाहनों की भी तलाशी ली गई। डीसीपी ने गेट पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को अंदर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर की सहायता से तलाशी लेने, सतर्क दृष्टि बनाए रखने व संदिग्ध प्रतित हो रहे किसी भी व्यक्ति से तुरंत पूछताछ करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तथा पुलिसकर्मियों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लोगों पर नजर रखने व परिसर में लगातार भ्रमणशील रहने के लिये निर्देशित किया।