Greater Noida News : दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल में बनाया इंटरैक्ट क्लब
Greater Noida News : Interact Club created in Delhi World Public School
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:08 AM
Greater Noida News : रोटरी क्लब ट्रेनर कपिल गुप्ता ने बताया की रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा द्वारा एक इंटरैक्ट क्लब दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नॉएडा गौतमबुधनगर में बनाया गया। स्थापना समारोह में मुख्य अतिथि रो0 सचिन वत्स (रोटरेक्ट चेयरमेन-3012) रहे। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को इंटरैक्ट व रोटरी के बारे में जानकारी दी गयी व सभी नये मेम्बर को इंटरैक्ट की पिन लगायी।
Greater Noida News :
इंटरैक्ट क्लब में स्वयं प्रकाश (अध्यक्ष) तापसी कुमारी (उपाध्यक्ष), आद्या झा (सचिव) व हिमानी को कोषाध्यक्ष पद की जि़म्मेदारी दी गयी।
क्लब की ओर से अध्यक्ष विनय गुप्ता, कपिल गुप्ता, मुकुल गोयल, कपिल शर्मा, विकास गर्ग, शुभम सिंघल, आदि उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन की ओर से निदेशक-कंचन कुमारी, प्राचार्य-हीमा शर्मा, शिवांगी व अन्य अध्यापिका उपस्थित रही।