Greater Noida News : अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
Greater Noida West News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:56 PM
Greater Noida News : थाना बिसरख पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक व एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर मास्टर की से दोपहिया वाहनों के लॉक खोल कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
Greater Noida News :
एडीसीपी साद मियां खान ने बताया कि थाना बिसरख प्रभारी अनिल राजपूत ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बॉबी पुत्र मदनलाल, सागर उर्फ टीटू पुत्र भगवानदास, शेखर पुत्र भजनलाल व लखप्रीत पुत्र प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक व एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने से पूर्व रेकी करते थे। रेकी करने के बाद मास्टर की के जरिए वह दुपहिया वाहनों के लॉक खोल कर उन्हें चोरी कर ले जाते थे। वाहन चोरी करने के बाद वे उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ओने पौने दामों में बेच देते थे। पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
डीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व में भी दर्जनों वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।