Greater Noida: ग्रेटर नोएडा। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जेपी हॉस्पीटल सुपर स्पेशलिटी ओपीडी संचालित करेगी।जेपी हॉस्पीटल में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए अस्पताल के सीईओ अनिल कुमार ने बताया कि जेपी हॉस्पीटल द्वारा 1 अगस्त से सहदेव हॉस्पीटल में सुपर स्पेशलिटी ओपीडी की शुरूआत की जा रही है। इस ओपीडी में नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, कॉर्डियोलॉजी, आंकोलोजी व आईवीएफ की सुविधा दी जाएगी।
ओपीडी में जेपी हॉस्पीटल के कंसलटेंट डा. रवि कुमार सिंह, डा. अशोक कुमार, डा. आशीष गोविल, डा. अभिषेक गुलिया तथा डा. अमरीन सिंह उपस्थित रहकर रोगियों का उपचार करेगी। सहदेव अस्पताल के डायरेक्टर डा. मनोज मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जेपी हॉस्पीटल के अनुभवी डाक्टरों और आधुनिक मेडिकल सुविधाओं के बलबूते क्षेत्र के निवासियों को काफी लाभ मिलेगा।