Greater Noida News : केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी अब नहीं होगा बंद : डॉ महेश शर्मा
Greater Noida News: Kendriya Vidyalaya NTPC will not be closed now Dr. Mahesh Sharma announced, submitted memorandum to General Manager
भारत
चेतना मंच
30 Mar 2023 11:04 PM
Greater Noida News : केंद्रीय विद्यालय को एनटीपीसी द्वारा अनुदान बंद करने के बाद विद्यालय के बंद होने की आशंका के चलते पिछले 3 महीने से केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के अंतर्गत अभिभावक आंदोलन कर रहे थे। डॉ महेश शर्मा द्वारा विद्यालय बंद नहीं होने की घोषणा के बाद परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
Greater Noida News :
डॉ शर्मा ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन
केंद्रीय विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के संस्थापक रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि आज दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पुस्तकालय का उदघाटन हुआ था। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार वर्तमान सांसद डॉ महेश शर्मा ने कार्यक्रम में घोषणा की उनके संसदीय क्षेत्र में जो केंद्रीय विद्यालय बंद हो रहा था अब वह बंद नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही पहली कक्षा के प्रवेश भी प्रारंभ हो जाएंगे।
विचार विमर्श कर बनाई गई सहमति
स्थानीय सांसद ने बताया की इस प्रकरण को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के संज्ञान में लाया गया। जिसके बाद एन टी पी सी के उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद विद्यालय को चलाने को लेकर सहमति बन गयी है। घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगो,छात्रों व अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है। विद्यालय बचाओ समिति के लोग काफी दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे।
यह लोग रहे उपस्थित
घोषणा होने के बाद अभिभावकों का प्रतिनिधि मंडल एनटीपीसी के महाप्रबंधक गप्पा ब्रह्माराव और श्री वी. शिवा प्रसाद से मिला। इस दौरान उन्हें ज्ञापन दिया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही लिखित में सूचना मिलने के बाद स्कूल पूर्व की तरह चलता रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सतीश, दिगंबर सिंह, मास्टर भूपेंद्र नागर दुजाना,नरेश खारी, सोनू खारी, करण बैसोया आदि उपस्थित रहे।