Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में सरेराह आईटी कर्मी का हुआ अपहरण
Kidnapping Carricature
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:31 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में मिलेनियम स्कूल के पास से अपने बेटे का इंतजार कर रहे आईटी कर्मी को बदमाशों ने दिनदहाड़े हथियारों के बल पर कार में बंधक बना लिया। बदमाश आईटी कर्मी को कई घंटे सड़कों पर घुमाते रहे। बदमाश उनसे मोबाइल व कार लूटकर उन्हें धौलाना क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-137 में रहने वाले विनीत कुमार अग्रवाल एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। गुरुवार की दोपहर को वह अपने बेटे को लेने मिलेनियम स्कूल गए थे। वह स्कूल के बाहर अपनी पोलो गाड़ी में बैठ कर बेटे की स्कूल की छुट्टी होने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान तीन युवक जबरन उनके कार में बैठ गए और हथियार के बल पर उन्हें बंधक बना लिया। बदमाश विनीत कुमार अग्रवाल को घंटों तक सड़कों पर घुमाते रहे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाश उन्हें धौलाना क्षेत्र में ले गए और उनसे मोबाइल फोन व कार लूट कर उन्हें सड़क पर फेंक दिया। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद विनीत कुमार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।