Greater Noida News: Leenu Sehgal is back, will see a GM planning of all three
भारत
चेतना मंच
18 May 2023 10:13 PM
Greater Noida News : नोएडा/ग्रेटर नोएडा। कभी ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उप महाप्रबंधक के पद पर तैनात रही तेज-तर्रार अधिकारी श्रीमती लीनू सहगल अब फिर तीनों प्राधिकरणों में बतौर महाप्रबंधक (नियोजन) का कार्यभार संभालेंगी। वे अभी तक दिल्ली विकास प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थीं।
Greater Noida News :
प्रति नियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद अब उनकी नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में बतौर महाप्रबंधक नियोजन) नियुक्ति हो गई हैं। शीघ्र ही वे अपना पदभार संभालेंगी। वे दो दिनों तक नोएडा प्राधिकरण, दो दिनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा दो दिनों तक यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का कामकाज देंखेंगी।