Greater Noida News : बिजली का फाल्ट ठीक करने गए लाइनमैन की करंट लगने से मौत
Greater Noida News: Lineman who went to fix electric fault dies due to electrocution
भारत
चेतना मंच
18 May 2023 06:31 PM
Greater Noida News : चक्रसेनपुर गांव में 3 दिन पूर्व बिजली का फाल्ट दूर करने के दौरान लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।
Greater Noida News :
मूल रूप से ग्राम भोगपुर कैमराला गांव निवासी विशाल विद्युत विभाग में लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। 3 दिन पूर्व चक्रसेनपुर गांव की विद्युत सप्लाई में फाल्ट आने के बाद वह उसे ठीक करने के लिए वहां पहुंचा था। विद्युत सब स्टेशन से शटडाउन लेकर विशाल खंभे पर चढक़र फाल्ट को दूर कर रहा था। इस दौरान अचानक करंट आने से विशाल झुलस गया और नीचे जमीन पर आ गिरा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों व पुलिस ने विशाल को उपचार के लिए यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। बुधवार को परिजन उसे प्रकाश अस्पताल में ले आए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
थाना दादरी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि हाल ही में विशाल की शादी हुई थी। विशाल की मौत के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।