Greater Noida News : गंभीरता से सुने फरियादियों की शिकायत, करें निस्तारण : लक्ष्मी सिंह
Greater Noida News: Listen seriously to the complaints of the complainants, solve them: Laxmi Singh
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:36 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । गौतमबुद्धनगर की नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सूरजपुर स्थित कमिश्नरेट मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी का परिचय प्राप्त करने के साथ-साथ महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध व स्ट्रीट क्राइम पर प्रभावी अंकुश लगाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुन कर उनका निस्तारण कराना सुनिश्चित करें
Greater Noida News :
सूरजपुर स्थित कमिश्नरेट मुख्यालय पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा व सेंट्रल जोन-8 के डीसीपी, डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी क्राइम, एडीसीपी व एसीपी के साथ बैठक कर सभी का परिचय लिया। परिचय लेने के पश्चात पुलिस कमिश्नर ने क्राइम कंट्रोल पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में क्राइम मैपिंग, महिला संबंधी अपराध पर अंकुश, यातायात व्यवस्था को सुधारने जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने संगठित अपराध करने वाले अपराधियों तथा माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़क घटनाओं को रोकने के संबंध में सभी अधिकारियों से सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गौतमबुद्धनगर वासियों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रविशंकर छवि, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्रीमती भारती सिंह सहित सभी डीसीपी डीसीपी व एसीपी मौजूद थे।