Greater Noida News : महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन
Greater Noida News : Mahila Shakti Samman Ceremony organized
भारत
RP Raghuvanshi
26 Dec 2022 06:04 PM
Greater Noida News : वॉलंटियर 137 द्वारा फेलिक्स हॉस्पिटल, लोकमंच और वर्ल्ड क्लास नॉएडा के सौजन्य से महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 105 महिलाओं को उनके द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए समाज सुधार के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वॉलंटियर 137 तथा वर्ल्ड क्लास नोएडा द्वारा यह समारोह हर वर्ष महिलाओं के सम्मान में आयोजित किया जाता है। इस समारोह में दादरी के विधायक तेजपाल नागर, सांसद महेश शर्मा ने आकर महिलाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया।
समारोह में शामिल महिलाएं किसी न किसी प्रकार के समाज सुधार क्रिया में अपना योगदान दे रही है जिनमे से कुछ महिलाओं द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि की मनमानी आदि मुख्य रहा।
Greater Noida News :
इस मौके पर जसमीत कौर, विन्नी वर्मा, लेीना निगम, पूजा चावला, सविता गुप्ता, गुलशन खंडेलवाल, मीनू नरूला, शिवाली अवस्थी, रूचि कांगा, शुभी जैन, श्रेया शर्मा, अर्चना प्रसाद, ज़ुबैदा हाश्मी, अंशु गुप्ता, पुष्पा झा, अर्चना शुक्ला, लाटविया लम्बा, कामिनी श्रीवास्तव, पूजा लोहिआ, मंजू भरद्वाज, प्रीति शर्मा आदि मौजूद रहे।