Greater Noida News : बैंक, ज्वेलर्स, पेट्रोल पंप मालिकों व व्यापारियों के साथ बैठक
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:21 AM
Greater Noida :ग्रेटर नोएडा । डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार द्वारा आईआईएमटी कॉलेज नोलेजपार्क 3 के ऑडिटोरियम में बैंक, ज्वेलर्स, पेट्रोल पम्प, शराब विक्रेता, एवं अन्य व्यापारियों के साथ कैश के मूवमेंट की सुरक्षा के सम्बंध में की गयी मीटिंग। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार अमित कुमार डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा आईआईएमटी कॉलेज नॉलेज पार्क-3 के ऑडिटोरियम में बैंक, ज्वेलर्स, पेट्रोल पम्प, शराब विक्रेता, एवं अन्य व्यापारियों के साथ कैश के मूवमेंट की सुरक्षा के सम्बंध में मीटिंग की गयी।
मीटिंग के दौरान पंट्रोल पम्प मालिकों व सर्राफा की दुकान मालिकों को निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी कैमरों को अवश्य लगवायें और यदि खराब है तो समय पर ठीक करायें जायें। साथ ही व्यापारी व पेट्रोल पंप मालिकों/प्रबंधक से सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की एवं सुझाव भी मांगे।