Greater Noida News : 'साथी हाथ बढ़ाना' संस्था के सदस्यो ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल और गर्म कपड़े
Members of 'Saathi Hath Badhana' organization distributed blankets and warm clothes to the needy
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 09:01 AM
ग्रेटर नोएडा। 'साथी हाथ बढ़ाना' सामाजिक और धार्मिक सहायता ग्रुप की सदस्य अनिता प्रजापति और सरोज शर्मा ने कहा कि सर्दी शुरू हो चुकी है और ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। रास्ते पर कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके परिवार में गर्म कपड़ों की कमी होती है। ऐसे ही जरूरतमंदो को ध्यान में रखकर गौर सिटी—दो के 16वें एवेन्यू के पास बस्ती में रह रहे लगभग 50 जरुरतमन्दों, बुजुर्गों, महिलाओं और कोरोना से पीड़ित परिवार के लोगों को कम्बल वितरित किए।
Greater Noida News
गौरव गुप्ता और प्रत्युष कुमार ने कहा कि सर्दी में खांसी जुकाम शुरु हो जाता है। इससे बचने के लिए गर्म कपड़े होना बहुत जरूरी है। तभी कोई भी चैन से सर्दी में जीवन यापन कर सकता है। हमने अपनी सामर्थ्य के अनुसार ऐसे ही कुछ लोगों की मदद करने का प्रयास किया है।
अंकित शंखधर और रंजीत सिंह ने कहा कि सभी लोगों को अपने आसपास रह रहे ऐसे जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए।
Greater Noida News
इस कार्य में सोसाइटी निवासी विशाल, रुचि चंदेरिया और कविता भट्ट के विशेष सहयोग के साथ-साथ सदस्यों रंजीत सिंह, अमनप्रीत भाटिया, सुरेंद्र सिंह, बेबी एंजेल, बेबी वान्या, अजय मिश्रा आदि का विशेष सहयोग रहा।