Greater Noida News : आवासीय भूखंडों को लेकर सीईओ से मिले
Greater Noida News : Met CEO regarding residential plots
भारत
चेतना मंच
07 Dec 2022 05:57 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । प्राधिकरण के कर्मचारियों के लिए आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने को लेकर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने ग्रेटर नोएडा में मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात की।
Greater Noida News :
नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजकुमार ने बताया कि कर्मचारियों के लिए आवासीय भूखंड के मुद्दे पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितु माहेश्वरी से विस्तार से चर्चा की गई तथा उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया। चर्चा के बाद सीईओ ने इस समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वार्ता के दौरान राहुल कुमार अध्यक्ष एससी एसटी एसोसिएशन, थान सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष एवं अतुल कुमार महासचिव टेक्निकल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन मौजूद रहे।