Greater Noida News : पांच सौ से अधिक किसानों ने जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन पर दी सहमति
More than five hundred farmers agreed on land for Jewar Airport
भारत
चेतना मंच
17 Oct 2022 06:23 PM
Jewar : जेवर। प्रदेश सरकार द्वारा जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि के मुआवजा वृद्धि की घोषणा के बाद एयरपोर्ट विस्तार में किसानों द्वारा सहमति देने की प्रकिया में तेजी आई है। जिससे प्रशासन को तय समय पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की उम्मीद बढने लगी है। दो दिन में सहमति मिलने का आंकडा लगभग एक हजार के करीब पहुंच गया है। रविवार को विभिन्न गांव के पांच सौ से अधिक किसानों ने अपनी सहमति दी तथा दयानतपुर में विधायक की मौजूदगी में किसान सहमति देने के लिये पहुचे।
Greater Noida News :
उपजिलाधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दयानतपुर गांव में विधायक धीरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में 121किसानों द्वारा, रन्हेरा गांव में 105, कुरैव में 189, करौली बांगर में 60, मुढरह में 30 व वीरमपुर में 13किसानों समेत कुल 518 किसानों ने अपनी सहमति दी। उन्होने बताया कि शनिवार चार सौ के करीब किसानों द्वारा सहमति दी गई थी। दो दिन में नौ सौ से अधिक किसान सहमति दे चुके हैं। उन्होने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिये 6गांवों के 7164किसानों की जमीन का अधिगृहण किया जाना है। निर्धारित 70प्रतिशत लक्ष्य के सापेक्ष 2326किसानों द्वारा पहले ही सहमति दी जा चुकी है। रविवार तक सहमति देने वाले किसानों का आंकडा तीन हजार की संख्या को पार कर चुका है। वहीं निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 5015 किसानों की सहमति लेनी अनिवार्य है। जिसको आगामी एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है।