Greater Noida News : राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने शिक्षिका दीपशिखा शर्मा का किया अभिनंदन
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 01:11 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा, । राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के द्वारा रविवार को समाज की हौनहार बेटी दीपशिखा का अभिनंदन किया गया। ब्राह्मण समाज से ताल्लुक रखने वाली दीपशिखा एक शिक्षिका हैं और वर्तमान में जिले के जलालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। जिन्हें हाल ही में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राज्य शिक्षक पुरूस्कार से समानित किया गया है। ऐसे में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की टीम ने जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में उनके घर पहुंचकर उन्हें सॉल उढ़ाकर व बुके देकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर वत्स ने बताया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की टीम रविवार को जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एडवोकेट के साथ ब्राह्मण समाज की हौनहार बेटी दीपशिखा के आवास पर पहुंची। जहां पूरी टीम ने उन्हें गुलदस्ता देकर व सॉल उढ़ाकर मिठाई खिलाते हुए उनका अभिनंदन किया। इस परिवार के लोगों से बात चीत के दौरान सामने आया कि दीपशिखा ही नहीं उनके पूरे परिवार का शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। जिसके तहत उनके भाई को पूर्व में माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरूस्कार और बड़ी बहन को दो वर्ष पूर्व राज्य पुरूस्कार से नवाजा जा चुका है। जिसके चलते शिक्षा के लिए समर्पण भाव उनके खून में है। उनके इस समर्पण भाव को देखते हुए राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की टीम ने उनके पूरे परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नमन किया। वहीं जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने उनके सम्मान में जल्द ही एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर अभिनंदन करने वालों में प्रधानाचार्य रामदत्त शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक परमानंद कौशिक व उनके अन्य साथी मौजूद रहे।