Greater Noida News : एनजीओ टी-20 टूर्नामेंट में नवरत्न फाउंडेशन की धमाकेदार जीत
Navratna Foundation wins NGO T20 tournament with a bang
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 08:21 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डुशी क्रिकेट ग्राउन्ड में आयोजित नवरत्न फाउंडेशन एनजीओ टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हुए एक रोमांचक मुकाबले में शुभ्रांशु श्रीवास्तव के कप्तानी में नवरत्न फाउंडेशन ने बिभरते संस्था को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं।
बिभरते ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। नवरत्न फाउंडेशन के गेंदबाज क्षितिज एवं मनी के कसी हुई गेंदबाजी (क्रमश 4 एवं 3 विकेट) की बदौलत बिभरते ने 20 ओवर में 151 रन का लक्ष्य रखा। नवरत्न फाउंडेशन के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18.2 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। नवरत्न की तरफ से अग्रिम सिन्हा ने 13 बॉल पर ताबड़तोड़ 27 रन बनाकर तेज तरार शुरुआत दी। क्षितिज, देवेश एवं आशीष बन्याल ने 43, 21 एवं 25 के व्यक्तिगत स्कोर बनाकर नवरत्न फाउंडेशन को आसानी से मैच जिता दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नवरत्न के क्षितिज चंद्रा को दिया गया।