Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । थाना दनकौर क्षेत्र के रोशनपुर गांव में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती को घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इस संबंध में युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी राधा रमन ने बताया कि ग्राम रोशनपुर निवासी राकेश (काल्पनिक नाम) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कल अपने परिजनों के साथ बाहर गए हुए थे। घर में उनकी 21 वर्षीय पुत्री कामनी काल्पनिक नाम अकेली थी। घर के सामने रहने वाला आनंद मौका पाकर जबरन उनके घर में घुस आया और हथियार के बल पर उनकी पुत्री के साथ बलात्कार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और उसे न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया जाएगा।