Greater Noida News : पॉलिथीन में लपेटकर नवजात बच्चे को कूड़े में फेंका, दम घुटने से मौत
Newborn baby wrapped in polythene was thrown in the garbage, died due to suffocation. File Photo
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 03:33 AM
ग्रेटर नोएडा। एक कहावत है कि मां कभी कुमाता नहीं होती, लेकिन कलियुग के दौर में एक कुमाता ने लोक-लाज के भय से अपने नवजात बच्चे को पॉलिथीन में लपेट कर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। पॉलिथीन में दम घुटने की वजह से नवजात की मौत हो गई।
थाना बीटा-2 प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आज सुबह कयामपुर गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी कि स्कूल के पास बने कूड़े के ढेर में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस को नवजात का शव पॉलिथीन में लिपटा हुआ मिला। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिस स्थान पर नवजात शिशु का शव मिला है, उसके आसपास लगे कैमरों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। आशंका जताई जा रही है कि किसी कुंवारी मां ने लोक लाज के भय से अपने जिगर के टुकड़े को पॉलिथीन में लपेटकर मरने के लिए कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। कूड़े के ढेर से नवजात का शव मिलने पर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। ग्रामीण उस कुमाता मां को कोस रहे हैं, जिसने पैदा होते ही अपने जिगर के टुकड़े को मार डाला।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।