Greater Noida News : सस्ते दामों में खरीदकर महंगे दामों में में गांजा बेचता था नाइजीरियन, गिरफ्तार
Greater Noida News: Nigerian used to sell ganja in expensive prices at cheap prices, arrested
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:18 PM
Greater Noida News : शहर में गांजे की तस्करी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी के चलते पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बीटा-2 पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाले एक नाइजीरियन को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा मोबाइल फोन आदि बरामद किये है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है।
चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
बीटा-2 पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध गांजा के साथ विदेशी मूल का 1 नागरिक गिरफ्तार किया है। आरोपी जीन पुत्र डिगब्यू मूल रूप से रिपब्लिक कोटे डे डल्वॉयर का रहने वाला है। वह वर्तमान निवासी मेट्रो पिलर नंबर के पास 706, पापा जी हाउस मे रहता है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के चारों सिग्मा का गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
यह सामान किया पुलिस ने बरामद
पूछताछ में पता चला कि आरोपी दिल्ली से गांजा खरीद कर ग्रेटर नोएडा में रह रहे अन्य विदेशी छात्रों को ऊंचे दामों में बेचता था। पुलिस ने जांच में पाया कि नाइजीरियन युवक की वीजा अवधि भी पूर्व में ही समाप्त हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा, 02 मोबाइल फोन, 01 पासपोर्ट और 620 रूपये नकद बरामद हुए है।