Greater Noida News : निपुण भारत जन जागरुकता नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया
Nipun Bharat public awareness done through street play
भारत
RP Raghuvanshi
18 Nov 2022 09:32 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख ब्लॉक में नुक्कड़ नाटकों द्वारा निपुण भारत मिशन जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। विभिन्न न्याय पंचायतो के विभिन्न ग्राम पंचायत,नगर पंचायत में संस्कार संस्था कानपुर द्वारा नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा आशुतोष ने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1 से लेकर 3 तक की बुनियादी शिक्षा के महत्व डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली जूता, मोजा यूनिफॉर्म बस्ता तथा स्टेशनरी की सुविधा बालिका शिक्षा तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे सभी कार्यों का मंचन बहुत प्रभावशाली ढंग से किया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया गया, साथ ही आगे प्रेरित करने के लिए मांग की गई।