Greater Noida News : खंभों पर तार नहीं, घरों में मीटर नहीं, फिर भी बिल भारी भरकम
Electric poles
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:23 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । नोएडा पॉवर कंपनी लिमिटेड का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे जानकर सब हैरान हो जाएंगे। कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में बसी विक्ट्री एनक्लेव-2 के कई निवासियों को बिना बिजली का कनेक्शन व घरों में मीटर लगाये लाखों का बिल भेज दिया और अब पीडि़तों से सौदेबाजी कर रही है।
Greater Noida News :
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला उप सचिव विजेन्द्र शर्मा ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई से इस बारे में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि ग्रेटर नोएडा मेन रोड पर बसी विक्ट्री एनक्लेव-2 में बिजली कनेक्शन व मीटर लगाने के लिए नोएडा पॉवर कंपनी लि0 ने 500 रूपये प्रति परिवार वसूले थे। बिजली के खंभे भी गाड़े गये लेकिन उन पर बिजली के तार नहीं लगे और बिजली का मीटर भी नहीं लगा। कंपनी का कमाल देखिए कि उसने कालोनी के निवासी विजय पुत्र सूरजपाल, अनिल कुमार पुत्र मलखान सिंह, आशा देवी पत्नी सुनील कुमार, नीरज देवी पत्नी नन्हें, परवीन पत्नी रियासत अली व महेश साहनी को एक से डेढ़ लाख का बिल भेज दिया है। कंपनी के अधिकारियों की इस मनमानी से कालोनीवासी हैरान हैं। जब कंपनी के अधिकारियों से बात की गयी तो वह समाधान के नाम पर सौदेबाजी पर उतर आए हैं और फर्जी बिल का 60 फीसदी जमा करने की सलाह दे रहे हैं।
उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि कंपनी के अधिकारियों की इस लूट की जांच की जाए तथा पीडि़तों को राहत दी जाए।