Greater Noida News : अब भूमााफियओं की खैर नहीं ! अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं : सुरेन्द्र सिंह
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:34 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:34 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । लम्बे अर्से से सरकारी जमीनों पर काबिज भूमाफियाओं की अब खैर नहीं है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने साफ घोषणा कर दी है कि क्षेत्र के सारे अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने कल खोदना कला गांव में दिन भर बुल्डोजर चलाया। इस अभियान मंे 65 हजार वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। इस जमीन की कीमत कम से कम 150 करोड़ रूपए बताई जा रही है। इस जमीन पर कुछ भूमाफिया खुल्लम-खुल्ला अवैध कालोनी काट रहे थे। कालोनी काटने वालों को कुछ सफेदपोशों का संरक्षण भी प्राप्त था। इसी कारण अवैध कब्जे का खेल चल रहा था।
इस बीच ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सीईओ सुरेन्द्र सिंह भूमाफियाओं के विरूद्ध व्यापक सख्ती के मूड़ में आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक भी अवैध निर्माण को बक्शा नहीं जाएगा। जो आधिकारी अथवा कार्मचारी इस मामले में लापरवाही बरतेंगे उन्हें भी भूमाफिया घोषित किया जाएगा। सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जे हटाने के लिए सतत अभियान चलेगा।
नए सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य करना अथवा कालोनी काटना पूरी तरह से अवैध एवं गैर कानूनी है। इस प्रकार की किसी भी गतिविधि को प्राधिकरण बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण पर निगरानी के लिए एक विशेष दस्ते का गठन करके सतत रूप से अभियान चलाया जाएगा।
उधर गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई भी भूमाफियाओं के विरूद्ध सख्ती के मूड़ में है। उन्होंने कहा कि जो भी प्राधिकरण उन्हें भूमाफियाओं के नाम प्रेषित करेगा उन लोगों को तुरंत भूमाफिया घोषित कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि जिला प्रशासन किसी को भी सरकारी जमीन पर कब्जे की अनुमति नहीं दे सकता है।