Greater Noida News : अधिवक्ताओं की संघर्ष समिति में पदाधिकारी नियुक्त
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:11 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । जिला अधिवक्ता कल्याण समिति (संघर्ष समिति) की बैठक में पदाधिकारी नियुक्त कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी। समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बलराज भाटी एडवोकेट (लडपुरा) को अध्यक्ष व रामकुमार चौधरी एडवोकेट को महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सुनील नागर (दुजाना) विनीत कुमार यादव, शीशपाल, सुनील नागर (इमलिया) व विनोद भाटी (श्योराजपुर) को नामित किया गया।
बैठक में समिति के संरक्षक पूर्व बार अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी), हरेन्द्र रशेपुर, पवन भाटी (खेड़ी), हरेन्द्र तौंगड़, मनोज भाटी, राम महर कौशिक, महकार तंवर, डा. सदाश्याम उपाध्याय, अमर सिंह गौतम, अमित राणा, सुनील राजपूत, जितेन्द्र नागर (सादुल्लापुर), दीपक त्यागी, विकेन्द्र भाटी, सुनील भाटी, ज्योति भाटी, श्रुति मिश्रा, हर्ष थापर, अमित भाटी (बोडाकी), मोहित नागर (अमरपुर), कुलदीप नागर (केडी) व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।