Greater Noida News : विकास योजनाएं पारदर्शिता से संचालित करें: डा. महेश शर्मा
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:04 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । आज कलेक्ट्रेट सभागार में गौतमबुद्धनगर के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति 'दिशां' की बैठक की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने जनपद में ग्राम्य व शहरी विकास के तहत संचालित योजनाओं तथा उनकी प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस दौरान सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में व विकास की योजनाओं को पारदर्शी व तीव्र गति से संचालित किया जाए ताकि इसका लाभ सभी को मिल सके।
इस मौके पर दादरी के विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, मुख्य विकास अधिकारी अनिल सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।