Greater Noida News : शराब के ठेके को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
Greater Noida News: Outrage among villagers regarding liquor contract
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:34 AM
Greater Noida News : ग्राम डाबरा में अवैध शराब के ठेके को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस के आला अफसरों के साथ-साथ प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से किया है। बताया जाता है कि ग्राम डाबरा में अवैध रूप से शराब का ठेका काफी समय से संचालित हो रहा है और इस बात की शिकायत भी ग्रामीणों द्वारा की गई लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। जबकि यह ठेका पूरी तरह से अवैध है। क्योंकि गांव के बीच में ठेका का संचालन हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब के ठेके के कारण शराबी वहीं बैठकर शराब पीते हैं और आने जाने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं। इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने किया है और चेतावनी दी है कि यदि इस ठेके को बंद नहीं किया गया तो हम सभी मिलकर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।