Greater Noida News : अच्छे अस्पतालों में पेंशनर्स को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:28 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने उप्र के मुख्यमंत्री से शिकायत की है कि पेंशनर्स को जिले के अच्छे अस्पतालों मेंं कैशलेस उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई को सौंपा। ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
एसो. अध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि सरकार ने पेंशनर्स के लिए कैशलेस कार्ड की सुविधा दिये जाने पर अच्छे अस्पतालों को पैनल में न रखे जाने से पेंशनर्स को परेशानी हो रही है। अच्छे अस्पतालों में पेंशनर्स कैशलेस उपचार की सुविधा नहीं उठा पा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में अजीत सिंह, पूर्व एसपी नवीन शर्मा, पूर्व डिप्टी एसपी धर्मचंद, गजेन्द्र सिंह अत्री एवं एसो. के अन्य सदस्य मौजूद थे।