Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चलाया पौधारोपण अभियान
भारत
चेतना मंच
25 Jul 2022 04:50 PM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । नेफोवा फॉउंडेशन ग्रेटर नॉएडा वेस्ट में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण महोत्सव मनाया। पौधारोपण करने से पहले अलग-अलग क्षेत्र में पौधे लगाने के लिए गड्ढे करवाए गए थे। कार्यक्रम की शुरुआत साइकिल रैली से हुयी। साइकिल रैली चारमूर्ति से शुरू हुयी और एकमूर्ति गोलचक्कर, रयान स्कूल और निराला एस्टेट सोसाइटी के रास्ते नेफोवा ऑफिस पर समाप्त हुयी। साइकिल रैली के मौके पर नेफोवा सदस्य सुखपाल सिंह तूर एवँ विकास कटियार पौधे का रूप धारण कर हमारे जीवन में पेड़ पौधों के अहमियत के बारे में जागरूक किया।
पौधारोपण के तहत विभिन्न सोसाइटियों के आसपास पौधारोपण के लिए एक दिन पहले ही जगह चिन्हित कर गड्ढे करवाए गए थे। आज सभी जोन के सदस्यों को एक तय स्थान से पौधे बाँटे गए जिसे सदस्यों ने अपने अपने सोसाइटियों के आसपास लगाया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न सोसाइटियों के आसपास 1014 पौधे लगाए गए।
वृक्षारोपण के साथ वर्चुअल पेंटिंग कम्पटीशन का भी आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभागियों को अपने घर पर प्रकृति से सम्बंधित पेंटिंग बना कर नेफोवा ऑफिस पर जमा करना है। पौधारोपण महोत्सव को सफल बनाने के लिए विकास कटियार, दिनकर पांडे, भावना गौर, बरनाली महेला, सागर गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, धर्मेन्द्र पांवार, राज़ कुमार, सुखपाल सिंह, देवेश चहल, दीपक गुप्ता, अमित सिंह, राकेश रंजन सहित विभिन्न सदस्यों ने कड़ी मेहनत की।