Greater Noida News : विदेशी नागरिक को बेचा प्लाट, प्राधिकरण का नहीं चुकाया बकाया
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:15 AM
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा । साउथ कोरिया के नागरिक ने 2 लोगों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़त का आरोप है कि आरोपियों से खरीदे गए प्लॉट पर प्राधिकरण के बकाया रुपयों का भुगतान नहीं कर रहे है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि साउथ कोरिया निवासी चांगयून वू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने ईकोटेक एक्सटेंशन-1 में 1000 वर्ग मीटर का प्लॉट कंपनी लगाने के लिए लिया था। यह प्लॉट साकेश माथुर के जरिए कविता भरतिया से खरीदा गया था। उन्होंने प्लॉट की कीमत कविता भरतिया को अदा कर दी थी और इस प्लॉट की रजिस्ट्री भी हो गई थी। रजिस्ट्री के दौरान उन्होंने सभी बकाया क्लियर कराने का आश्वासन दिया था। रजिस्ट्री के कुछ समय पश्चात उन्हें नोएडा प्राधिकरण ने करीब 25 लाख रुपए बकाए का नोटिस भेजा। इस पर उन्होंने राकेश माथुर व कविता भरतिया से प्राधिकरण का बकाया क्लियर करने को कहा। पीडि़त का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने प्लॉट का बकाया क्लियर नहीं कराया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।