Greater Noida News : पुलिस ने 10 हजार के इनामी चोर को किया गिरफ्तार
Police arrested 10 thousand prize thief
भारत
चेतना मंच
19 Mar 2023 09:46 PM
ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने गैंग के साथ घरों में चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी को हौंडा चौक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
थाना बीटा—2 पुलिस ने देर रात 10 हजार रुपये के इनामी चोर साजिद खान को गिरफ्तार कर गया है। साजिद खान पुत्र इख्तियार अली मूल रूप से बीघापुर गांव जिला फर्रुखाबाद का रहने वाला है। साजिद खान एक शातिर किस्म का चोर है। यह ग्रुप बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरोह का सरदार अनुज कुमार है। वह मूल रूप से नंगला जयलाल जिला फर्रुखाबाद का रहने वाला है। आरोपी बंद पड़े मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करते थे। बाद में गिरोह के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपी साजिद खान पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी हाल फिलहाल में पुत्तम का मकान बेगमपुर थाना सूरजपुर में रहता था। आरोपी ने बताया कि वह करीब आधा दर्जन बंद पड़े मकानों में से चोरी कर चुका है। गिरोह पर नकेल कसने के लिए वर्ष 2022 में गैंगस्टर का अभियोग पंजीकृत कराया गया, लेकिन साजिद खान तभी से फरार चल रहा था।
आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस जिंदा 315 बोर बरामद हुए हैं। थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा गैंगलीडर अनुज कुमार व सदस्य अनूप कुमार को पूर्व में ही नाजायज असलहों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।