Greater Noida News : अवैध चाकू के बल पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले को पुलिस ने दबोचा
Greater Noida News: Police arrested the person who executed the incidents of robbery on the power of illegal knife
भारत
चेतना मंच
18 Apr 2023 08:24 PM
Greater Noida News : शहर में दिन प्रतिदिन लूट चोरी और चैन स्नैचिंग आदि की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस द्वारा ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के चलते बादलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी के पास से अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Greater Noida News :
कृष्णा एंक्लेव में रह रहा था युवक
थाना बादलपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कुड़ी खेड़ा गांव के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त सुजीत कुमार मूल रूप से नटोला गांव बिहार का रहने वाला है। आरोपी हाल फिलहाल में ग्राम डेरी मच्छा के पास कृष्ण एंक्लेव में रह रहा था।
अवैध हथियारों के बल पर देता था घटनाओं को अंजाम
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है। आरोपी अवैध हथियारों के बल पर लूट और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने सुजीत कुमार को डीएसआर मार्डन स्कूल से 100 कदम पहले ग्राम कूडी खेडा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस का बयान
थाना बादलपुर पुलिस ने बताया कि युवक के पास से अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।