Greater Noida News : प्रो. रामगोपाल के जन्मदिन पर काटा केक, घर जाकर दी बधाई
भारत
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 07:27 PM
New Delhi Greater Noida : नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की खुशी मनाई और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव बहुत ही गंभीर प्रवृत्ति के नेता हैं और पार्टी की स्थापना से लेकर आज तक पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सुधीर भाटी, जिला उपाध्यक्ष जगबीर नंबरदार, कृष्णा चौहान, विकास तौगड़, दीपक शर्मा, हैप्पी पंडित, विकास जतन प्रधान,जितेंद्र अग्रवाल, सीपी सोलंकी, अक्षय पंडित, कुलदीप भाटी, अनूप तिवारी, सुनील भाटी, हिमांशु मुखिया, ओमवीर सैन, प्रशांत भाटी, यशपाल गौतम, हरीश खारी, विशेष मुखिया, नरेश पंडित, टिंकू, आदि मौजूद रहे।
वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्टीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव का 76वें जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश यादव व सपा नोएडा ग्रामीण के महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली स्थित उनके आवास पर गुलदस्ता व पौधा भेंटकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान, मुकेश यादव, प्रमोद यादव मौजूद रहे।