Greater Noida News : गड्ढे में मिला प्रोपर्टी डीलर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:12 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । थाना रबूपुरा क्षेत्र में सीवर लाइन के गड्ढे में प्रोपर्टी डीलर का लहूलुहान शव बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि लेन-देन के विवाद में युवक की हत्या की गई है। वहीं पुलिस इस मामले को सड़क हादसा बता रही है।
थाना प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि रबुपुरा के पास सीवर लाइन के गड्ढे में एक युवक लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान गुरुदत्त पुत्र मुन्नीलाल निवासी जुनेदपुर दनकौर के रूप में हुई। गुरुदत्त प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सड़क हादसे की वजह से ही गुरुदत्त की मौत हुई है। वहीं परिजनों का आरोप है कि बीती शाम गुरुदत्त को किसी का फोन आया था जिसके बाद वह रबूपुरा जाने के लिए बोल कर घर से गया था। परिजनों का आरोप है कि पैसों के लेनदेन में गुरुदत्त की हत्या की गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है परिजन अगर हत्या की तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।