Greater Noida News : ऐस प्लेटिनम सोसायटी के चुनाव में राम प्रकाश पैनल विजयी
भारत
RP Raghuvanshi
30 Aug 2022 03:10 PM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Aug 2022 03:10 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । जीटा-1 सेक्टर में स्थित ऐस प्लेटिनम सोसायटी में एपीएओए के चुनाव में रामप्रकाश पांडेय पैनल ने जीत दर्ज की है। सोसायटी के क्लब हाउस में आयोजित चुनाव में कुल 20 प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया था। चुनाव निर्वाचन समिति की देखरेख में सम्पन्न हुआ। चुनाव में रामप्रकाश पांडेय पैनल ने सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। रामप्रकाश को सर्वाधिक 649 वोट प्राप्त हुए। चुनाव में सोसायटी वासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। एसोसिएशन के चुनाव में आनंद शर्मा, सौरभ कुमार, मनीष वाजपेयी, ब्रहम सिंह, अखिलेश शर्मा, महेश यादव, निशांत सिंह, सुनील कुमार मीना ने जीत हासिल की है। निर्वाचन समिति के प्रमुख विशाल कांत शर्मा व अन्य सदस्यों के चुनाव प्रबंधन को सोसायटीवासियों ने सराहा है।