Greater Noida News : रेरा की 50 प्रतिशत आरसी पर ही हो पाई वसूली
Greater Noida News : RERA could recover only on 50 percent RC
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:01 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश रेरा ने अभी तक 6000 से अधिक आरसी जारी की हैं। इनके जरिए करीब 2000 करोड़ रुपये की वसूली होनी है। इनमें से सिर्फ 50 प्रतिशत की वसूली हो पाई है। उत्तर प्रदेश रेरा आरसी पर जिला प्रशासन ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मुनाफ पटेल के दो बैंक खातों को सीज कर 52 लाख रुपये की वसूली की है। यूपी रेरा ने मुनाफ पटेल की कंपनी द्वारा निवेशकों की रकम नहीं लौटाने के आरोप में यह कार्रवाई की है।
Greater Noida News :
उत्तर प्रदेश रेरा ने अभी तक 6000 से अधिक आरसी जारी की है। इनके जरिए करीब 2000 करोड़ रुपये की वसूली होनी है। लेकिन इनमें से सिर्फ 50 प्रतिशत की वसूली हो पाई है। प्रदेश में सबसे अधिक आरसी गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन के पास हैं। यूपी रेरा में 3333 प्रोजेक्ट पंजीकृत हैं। इसमें से 46852 शिकायतें आ चुकी हैं। यूपी रेरा की आरसी पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल 'निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड' में निदेशक हैं। यूपी रेरा ने मुनाफ पटेल की कंपनी द्वारा निवेशकों की रकम नहीं लौटाने पर उनके खाते से पैसे जब्त किए हैं। डीएम सुहास एलवाई ने बताया कि 'यूपी रेरा' की आरसी पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुनाफ पटेल भी उस कंपनी में निदेशक हैं। विधिक सलाह के बाद राजस्व टीम ने बैंक खाता सीज कर आरसी का पैसा वसूला है। ''ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-10 में 'निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड' के तहत 'वनलीफ ट्रॉय' नामक एक परियोजना पर काम हो रहा है जिसके खरीदारों ने परियोजना समय पर पूरा नहीं होने पर यूपी रेरा में शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर सुनवाई के बाद यूपी रेरा ने बिल्डर के खिलाफ आदेश जारी किया था।