
रितु माहेश्वरी शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पहुंची। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का पदभार संभालने के बाद एसीईओ दीप चंद्र, प्रेरणा शर्मा व अमनदीप डुली व ओएसडी सौम्य श्रीवास्तव सहित सभी विभागाध्यों के साथ बैठक की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभी विभागों की ताजा स्थिति पर जानकारी प्राप्त की। सीईओ ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। बजट के हिसाब से आय और व्यय की कमजोर स्थिति पर अप्रसन्नता जाहिर करते हुए सीईओ ने सभी विभागों को समयसीमा तय कर स्कीम लांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाली प्लॉटों को चिंहित कर उनको स्कीमों में शामिल कर आवंटित करने को कहा। लैंड बैंक का ब्योरा प्राप्त करने के बाद सीईओ रितु माहेश्वरी ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए।