Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की सड़कें ग्रैप में भी साफ नहीं
Roads of Greater Noida West are not clear even in Grap
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:13 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। जिले में वार्षिक प्रदूषण महोत्सव के मद्देनजर ग्रैप लागू हो चुका है। ग्रेडेड रिसपांस एक्शन प्लान यानि ग्रैप के दिशानिर्देशों के मुताबिक संबंधित नगर निकायों और प्राधिकरणों को धूल-मिट्टी और प्रदूषण से निपटने की पूरी तैयारी करने होते हैं। परन्तु, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में धूल-मिट्टी और प्रदूषण से निपटने की कोई तैयारी नहीं है।
Greater Noida News :
गांधी जयंती के अवसर पर कई जगह विशेष सफाई कार्यक्रम चलाए जाते हैं, लेकिन ग्रेनो वेस्ट में विशेष सफाई कार्यक्रम तो छोड़िये, दैनिक सफाई भी ढंग से नहीं होती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सभी मुख्य मार्गों पर सफाई का घोर आभाव है। जगह जगह धूल मिट्टी के ढेर और गन्दगी दिखती रहती है।