Greater Noida News: रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:20 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा | रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा आजादी की 75 वी वर्षगाँठ पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत क्लब के सदस्यों को झंडे भेंट किये गये। क्लब अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पूरा देश आजादी की 75 वी वर्षगाँठ बड़े ही धूमधाम से मना रहा है, इसी क्रम में क्लब द्वारा सदस्यों को घरों में लगाने के लिये झंडे भेंट किये गये। क्लब सदस्यों ने अल्फा 1 में मेट्रो स्टेशन के नीचे एकत्र हो आजादी का अमृत महोत्सव मनाया व सभी अपने अपने झंडे को घर पर लगाने के लिये साथ ले गये। इस अवसर पर मंजीत सिंह, मनोज गर्ग, एमपी सिंह, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, प्रवीण गर्ग, सुशील भाटी एडवोकेट, जितेंद्र चौहान, अमित राठी, प्रीति अग्रवाल, अतुल जैन, शैलेश वार्ष्णेय, अजित सिंह, शिवकुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, मनोज नागर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।