Greater Noida news : तेज रफ्तार स्कार्पियो पलटी, गैस कटर से काटकर ड्राइवर को निकाला
Noida News: Case of death registered in road accident after 6 months, accident happened while installing flexi board
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:18 AM
Greater Noida news : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। बिलासपुर कस्बे के पास बीती रात तेज गति में आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में स्कार्पियो बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई और चालक उस में फंस गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने गैस कटर से स्कॉर्पियो के दरवाजे को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
Greater Noida news :
.
थाना प्रभारी राधा रमन सिंह ने बताया कि बीती रात्रि पुलिस को सूचना मिली थी बिलासपुर कस्बे के पास तेज गति में आ रही है एक स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार में चालक अंदर फंसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान गैस कटर मंगवा कर स्कॉर्पियो के दरवाजे को काटकर चालक सुनील पुत्र भोलू को बाहर निकाला गया। इसके अलावा कार में बैठी नीरज पत्नी अमित व नेहा पुत्री सोनू को भी चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुमित अपने परिवार सहित नोएडा के गेझा गांव से बुलंदशहर शादी में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था। बिलासपुर कस्बे के पास स्कॉर्पियो में अचानक खराबी होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई।