Greater Noida News : स्काउट गाइड की ट्रेनर्स मीट आयोजित मीट का समापन आज
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:45 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के नेतृत्व में जिला संस्था गौतमबुद्धनगर के संयोजन में गौड इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा के प्रबंधन में आयोजित ट्रेनर्स मीट का उद्घाटन प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राजेंद्र सिंह हसंपाल, कामिनी श्रीवास्तव, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त अरविंद कुमार श्रीवास्तव, देवकी शोभित, एसओसी मयंक शर्मा, गौड इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य तिलोत्तमा मल्लिक उपस्थिति रही।
प्रथम दिवस का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार से हुआ तत्पश्चात सभागार में दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के स्काउट गाइड द्वारा सरस्वती वंदना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं विद्यालय के ही स्काउट गाइड द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। उसके पश्चात प्रादेशिक प्रशिक्षण मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार ने ट्रेनर्स मीट के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण की सफलता तभी है जब प्रशिक्षण के उपरांत परिवर्तन दिखाई दे। बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी जी ने प्रदेशभर से आए हुए स्काउटर, गाइडर की रहने और खाने के प्रबंध का अवलोकन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला स्काउट गाइड संस्था गौतमबुद्धनगर के सभी पदाधिकारी महेश चन्द शर्मा, जिला मुख्य आयुक्त डॉ राकेश कुमार राठी, इंदिरा शर्मा, शरी बिजेन्द्र कुमार जिला स्काउट कमिश्नर, डा0 शिवकुमार शर्मा जिला सचिव, राजकुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
मीट का संचालन जिला सगंठन कमिश्नर स्काउट शिवकुमार, जिला संगठन कमिश्नर गाइड शैफाली गौतम, सौरभ कुमार ॥ह्रष्ठ गौड स्कूल, जिला गाइड कैप्टन भारती श्रीवास्तव, राजन कुमार पाण्डे द्वारा किया गया। अतिथियो का स्वागत नोएडा एजुकेशन एकाडमी, नोएडा की स्काउट बैण्ड व कलरपार्टी द्वारा और गौड इन्टरनेशनल स्कूल के स्काउट/गाइड ने सास्कृतिक कार्यक्रम करके किया।