Greater Noida News: सड़क पर स्टंट करने वाले छह युवकों को जाना पड़ा जेल
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:43 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। शहर की सड़कों पर स्टंट करने वालों से आम लोग बेहद परेशान हैं। कई शिकायतों के बाद पुलिस ने अब स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने कार से स्टंट करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त कार को भी सीज कर दिया है।
पुलिस कमिश्नर के पीआरओ पंकज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग कार से स्टंट कर रहे थे। वायरल वीडियो की की जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के ब्लू बेल होटल के सामने का है। इसके बाद नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार नंबर के आधार आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने कुशाग्र सेन, उसके साथी प्रशांत रावत, हिमांशु सैनी, सुमित, कुणाल नेगी और तनिष्क यादव को गिरफ्तार कर स्टंट में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है।