Greater Noida News : कभी कभी खुश भी कर देता है सरकारी सिस्टम
IAS Ritu Maheshwari
भारत
RP Raghuvanshi
18 Oct 2022 03:10 PM
Greater Noida News : ऐसा नहीं है कि सरकारी सिस्टम हमेशा ग़लत ही होता है । कभी-कभी यह सिस्टम जनता का भला भी कर देता है । इस आश्य का एक ताज़ा उदाहरण उत्तर प्रदेश से आ रहा है । यहाँ बाबा योगी आदित्य नाथ की सरकार के सरकारी तन्त्र ने एक साथ 80 परिवारों को दीपावली का तोहफ़ा दिया है । इस दिवाली 80 फ्लैट खरीदार अपने घर में दिवाली मना सकेंगे। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे और इन खरीदारों के नाम तत्काल रजिस्ट्री हो गई।
फ्लैट खरीदारों के नाम शीघ्र रजिस्ट्री कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बिल्डर विभाग को विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में सोमवार को पहला शिविर लगाया गया। रजिस्ट्री विभाग के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस शिविर में 80 से अधिक फ्लैट खरीदारों ने रजिस्ट्री कराई, जिनमें आस्था, मिग्सन, गौड़ अतुल्यम, गौड़ सिटी समेत कई प्रोजेक्टों के फ्लैट खरीदार शामिल हैं। अगला शिविर आगामी बुधवार को प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में फिर लगाया जाएगा। प्राधिकरण व रजिस्ट्री विभाग की टीम शिविर में मौजूद रहेगी और मौके पर ही कागजात तैयार कराकर तत्काल रजिस्ट्री कराने में सहयोग करेगी। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने फ्लैट खरीदारों से इस शिविर का लाभ लेकर अपने फ्लैट की रजिस्ट्री कराने की अपील की है।