Greater Noida news : नगर निकाय चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेगी सपा, चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
Greater Noida news: SP will fight the municipal elections with full force, review meeting regarding the preparations for the elections
भारत
चेतना मंच
12 Dec 2022 04:56 PM
Greater Noida News : आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी ने रबूपुरा, जहांगीरपुर, जेवर में बैठक का आयोजन किया। बैठक में नगर पंचयात अध्यक्ष एवं वार्डों के सभासद पद पर पार्टी के प्रत्याशीयों को विजयी दिलाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
Greater Noida News :
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी नगर निकाय चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए नगरों के सभी मौहल्लो में जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि नगरों के समुचित विकास के लिए सपा के प्रत्याशियों का जीतना आवश्यक है। क्योंकि समाजवादी पार्टी ही केवल विकास की राजनीति करती है। भाजपा और बसपा को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन गजराज नागर ने कहा कि भाजपा के शासन काल में जनता के हितों कि अनदेखी कि जा रही है। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर ने कहा कि समाजवादी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली और विकास करने वाली पार्टी है।
इस मौके पर मुख्य रूप से स्वतंत्रपाल सिंह, नरेंद्र नागर, इंदरपाल छोकर, सुधीर तोमर, औरंगजेब अली, जगवीर नंबरदार, राजेश रोही, हैप्पी पंडित, संजीव त्यागी, लोकेश जनमेदा, इजराइल कुरैशी, सागर शर्मा, देवेंद्र भाटी, बालेन्द्र कौशिक, अलीम सलमानी नवाव कुरैशी, केशव पंडित, सलीम राव, ताहिर अली, डॉ जावेद आदि मौजूद रहे।