Greater Noida News : अफगानी नागरिकों को यूनीटेक सोसायटी लेकर पहुंची स्पेशल सेल
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:22 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:22 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा में रविवार को पकड़ी गई 25 करोड़ की हेरोइन के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने पकड़े गए दो अफगानी नागरिकों को फिर लेकर आज सूरजपुर थाना क्षेत्र पहुंची। स्पेशल टीम ने पकड़े गए आरोपी रहीमुल्लाह के आवास की तलाशी लेने के साथ-साथ यहां पर जांच पड़ताल की। स्पेशल टीम को यहां से क्या बरामद हुआ इसके बारे में जानकारी नहीं हो पाई है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के निरीक्षक दिनेश के नेतृत्व में पुलिस टीम अफगानी नागरिक रहीमुल्लाह और मुस्तफा को लेकर आज थाना सूरजपुर क्षेत्र के पाई वन स्थित यूनिटेक सोसाइटी पहुंची। इस सोसाइटी में रहीमुल्लाह एक किराए के फ्लैट में रह रहा था। स्पेशल टीम ने रहीमुल्लाह के मकान की तलाशी ली और कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसके पश्चात स्पेशल सेल की टीम दोनों आरोपियों को लेकर वापस लौट गई।
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने गत दिनों अफगानिस्तान के दो नागरिकों को गिरफ्तार कर 5 किलो हेरोइन बरामद की थी। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 करोड़ है। दिल्ली पुलिस ने यह हीरोइन गत दिनों 2 अफगानी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर ऐच्छर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक गैराज में खड़ी इटीयोस कार की डिक्की से की थी।